![](https://samacharaajkal.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231110-WA0049.jpg)
चन्दौली/चहनिया
![](https://samacharaajkal.in/wp-content/uploads/2023/11/img-20231110-wa0049901291581804895287-1024x694.jpg)
दीपावली के आगामी पर्व दीपोत्सव के मद्देनज़र मारूफपुर स्थित आदर्श माँ गायत्री बाल विद्या मंदिर एवं जूनियर हाईस्कूल में छात्र छात्राओं ने अनेक रंगों से रंगोली सजाकर दीपोत्सव मनाया। इस दौरान छात्र छात्राएँ उत्साहित नजर आ रही थी।
अनेक रंगों से रंगोली सजाकर दीपक व मोमवत्ती से प्रकाश करके छात्र छात्राओं ने उत्साह से माँ सरस्वती लक्ष्मी व गणेश की पूजा आराधना किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक दुर्गेश पाण्डेय ने छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस तरह रंगोली में अनेक रंगों को समाहित करने से सुंदरता बढ़ती है उसी प्रकार समाज में सभी जाति धर्म वेश भूषा बोल चाल भाषा का सम्मान करने से देश मजबूत व सुन्दर बनता है। उन्होंने दीपोत्सव पर्व को स्वच्छता का सन्देश देने वाला पर्व बताया। लोगों के जीवन में अनेक प्रकार से प्रकाश रूपी खुशहाली भरने के महत्व को भी समझाया। इस दौरान मुख्य रुप से शैलेश श्रीवास्तव, गीता मौर्या, अनामिका यादव, अफशाना बानो, बृजेश कुमार, ज्वाला प्रसाद, अर्पिता यादव, मनीषा यादव, अमृता यादव, अंशिका यादव, प्रिया यादव सहित सभी शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।