Blogचंदौली

विशेष लोक अदालत द्वारा 1093 लघु आपराधिक वादों का किया गया निस्तारण

चन्दौली

शुक्रवार को माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायालय चन्दौली में लघु आपराधिक वादों से संबंधित विशेष लोक अदालत का आयोजन माननीय जनपद न्यायाधीश चन्दौली श्री सुनील कुमार IV की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली, श्री दीपक कुमार मिश्र, सिविल जज (सीनियर डिविजन) श्री संदीप कुमार,सिविल जज (सीनियर डिविजन) एफटीसी श्रीमती निकिता गौड,सिविल जज (जू०डि०)/न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री इन्दु रानी, न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री कुंवर जितेन्द्र प्रताप सिंह, सिविल जज (जू०डि०) चकिया श्री रोहित पुरी, अपर सिविल जज (जू०डि०) चकिया श्री अमतांशु राज, सिविल जज (जू०डि०) एफ०टी०सी० प्रथम सुश्री माधुरी यादव एवं
सिविल जज(जू॰डि०) एफ०टी०सी० द्वितिय सुश्री नूतन द्वारा अपने-अपनें न्यायालयों में उपस्थित होकर फिजिकल मोड में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। न्यायालयों द्वारा निम्नलिखित वादों का निस्तारण किया गया है-
1 मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली, श्री दीपक कुमार मिश्र, द्वारा कुल 400 लघु वादों का निस्तारण किया गया।
2 सिविल जज (सीनियर डिविजन) श्री संदीप कुमार, द्वारा कुल 46 लघु वादों का निस्तारण किया गया।
3 सिविल जज (सीनियर डिविजन) एफटीसी श्रीमती निकिता गौड, द्वारा कुल 15 लघु वादों का निस्तारण किया गया।
4 सिविल जज (जू॰डि०)/न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री इन्दु रानी, द्वारा कुल 202 लघु वादों का निस्तारण
किया गया।
5 न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री कुंवर जितेन्द्र प्रताप सिंह, द्वारा कुल 255लघु वादों का निस्तारण किया
गया।
6 सिविल जज (जू॰डि०) चकिया श्री रोहित पुरी, द्वारा कुल 25लघु वादों का निस्तारण किया गया।
7 अपर सिविल जज (जू०डि०) चकिया श्री अमतांशु राज, द्वारा कुल 10 लघु वादों का निस्तारण किया गया।
8 सिविल जज(जू॰डि०) एफ०टी०सी० प्रथम सुश्री माधुरी यादव, द्वारा कुल 35 लघु वादों का निस्तारण किया गया।
9 सिविल जज(जू॰डि०) एफ०टी०सी० द्वितीय सुश्री नूतन, द्वारा कुल 105 लघु वादों का निस्तारण किया गया। उपरोक्तानुसार जनपद न्यायालायों द्वारा कुल 1093 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया। उक्त सूचना श्री ज्ञान प्रकाश शुक्ल अपर जनपद न्यायाधीश/पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक
सेवा प्राधिकरण द्वारा दी गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button
× How can I help you?