![](https://samacharaajkal.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231127-WA0050.jpg)
चन्दौली परिणय सूत्र के बंधन में बंधे 53 जोड़े, ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ के तहत संपन्न हुआ आयोजन।
एक मुस्लिम जोड़ें का काजी ने कराया निकाह।
मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के तहत बेटियों की शादी हुआ संपन्न
चन्दौली
![](https://samacharaajkal.in/wp-content/uploads/2023/11/img-20231127-wa00517867720024360780857-1024x576.jpg)
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष-2023-24 में जनपद के विकास खण्ड-शहाबगंज में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन कर 53 हिंदू जोड़ों एवं 01 मुस्लिम जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया।
![](https://samacharaajkal.in/wp-content/uploads/2023/11/img-20231127-wa0046669411060098334466-1024x770.jpg)
योजनान्तर्गत प्रत्येक जोड़े को उपहार सामग्री के रूप में साड़ी, ब्लाउज, पेटीकोट, चुनरी, पैन्ट शर्ट का कपड़ा, पगड़ी, बड़ा गमछा, चांदी की बिछिया एवं पायल, स्टील डिनर सेट, प्रेसर कूकर, ट्राली बैग, वैनिटी किट, दीवार घड़ी तथा डबल बेड ऊनी कम्बल वितरित किया गया।
![](https://samacharaajkal.in/wp-content/uploads/2023/11/img-20231127-wa00473006589316228837097-1024x768.jpg)
सम्पन्न सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मा० विधायक श्री कैलाश आचार्य, मा0 पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह मा० ब्लाक प्रमुख विकास खण्ड शहाबगंज, खण्ड विकास अधिकारी शहाबगंज दिनेश सिंह एवं विकास खण्ड शहाबगंज में कार्यरत समस्त अधिकारी / कर्मचारीगण, जिला समाज कल्याण अधिकारी चन्दौली उपस्थित रहें।
![](https://samacharaajkal.in/wp-content/uploads/2023/11/img-20231127-wa00492561970070472208884-1024x770.jpg)
जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र कुमार मौर्य ने बताया कि इसके अतिरिक्त खण्ड विकास अधिकारी, धानापुर द्वारा दिनांक-28.11.2023, सकलडीहा एवं चकिया द्वारा दिनांक-29.11.2023, नियामताबाद एवं चहनिया द्वारा दिनांक-07.12.2023 एवं सदर चन्दौली द्वारा दिनांक-11.12.2023 को सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है। उक्त दिवसों में विकास खण्डों में कार्यक्रम का आयोजन कराते हुए पात्र जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया जायेगा।