जिले

Ghazipur news: भांवरकोल नाबालिग किशोरी से  युवक ने किया  दुष्कर्म

– Advertisement –

भांवरकोल। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म  का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर शनिवार की देर रात को इसी गांव के एक युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। यह घटना शुक्रवार की देर रात की बताई जाती है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के एक गांव में जब एक किशोरी अपने घर में अकेली सो रही  थी। इसी बीच गांव के एक युवक ने उसके घर में घुसकर दुष्कर्म  किया । इस मामले में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की देर शाम पीड़िता की तहरीर पर गांव के ही एक युवक के खिलाफ दुराचार सहित   पाक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। घटना की जानकारी होने पर आज रविवार को दोपहर जिले से फारेंसिंक टीम ने घटना स्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाया। फॉरेंसिक टीम ने धीरज शुक्ला एवं तारकेश्वर रजक शामिल थे। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया गया है।

– Advertisement –

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button
× How can I help you?