Blogचंदौली

हलाल प्रमाणन युक्त खाद्य पादर्थो की जांच हेतु चला अभियान

चन्दौली

आर ए तिवारी

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे के आदेशानुसार सहायक आयुक्त (खाद्य)-II आर.एल. यादव के निर्देशन में मंगलवार को हलाल प्रमाणन युक्त खाद्य पदार्थो की जांच हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमे 37 खाद्य कारोबार प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया | जनपद चन्दौली के उक्त निरीक्षित प्रतिष्ठानों में हलाल प्रमाणन युक्त खाद्य पदार्थ नहीं पाए गये | हलाल प्रमाणन युक्त खाद्य पादर्थो की जांच हेतु अभियान चलाया जाता रहेगा |

अभियान में सहायक आयुक्त (खाद्य)-II आर.एल. यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी चन्द्रकान्त बाजपेयी तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय कुमार शाही, अरबिन्द कुमार शामिल रहे|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button
× How can I help you?