जिले

Samajwadi party : हर ग्राम सभा में फावड़ा प्रमुख तैनात करेगी सपा, ये है प्लानिंग

Chandauli news : समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के बैठक शनिवार को लोहिया भवन नरसिंहपुर स्थित सपा कार्यालय में हुई। इसमें संगठन सहित तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई और गांव-गांव पहुंचकर मजदूर को समाजवादी पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को अवगत कराने का संकल्प लिया गया वही प्रत्येक गांव में फवड़ा प्रमुख तैनाती के लिए समाजवादी मजदूर सभा ने आवाहन किया। वही पार्टी कार्यालय पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण का स्वागत किया।

इस दौरान सपा मजदूर सभा प्रदेश अध्यक्ष धनी लाला श्रमिक ने मजदूर सभा के पदाअधिकारियों को मनोनीत पत्र वितरण किया। कहा कि मजदूर सभा सभी गांव सभाओं में पार्टी को मजबूत एवं सुदृढ़ करने के लिए हर गांव सभाओं में एक फावड़ा प्रमुख तैनात  करने का निर्णय लिया। कहा कि भाजपा की प्रदेशों केंद्र सरकार ने मजदूरों के हित में  बने हुए जन कल्याण योजना को इसने समाप्त कर दिया है। जिसने पूंजीपतियां और धना सेठों के हित में काम करने का काम किया।वही मजदूरों के साथ धोखा और गुमरह किया गया।

सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि भाजपा सिर्फ झूठ बोलकर सरकार बनाई है। भाजपा की सच्चाई का पर्दाफाश हो चुका है। इस बार 2024 में देश भारतीय जनता पार्टी सरकार को मजदूर व किसान देश की भाजपा सरकार को हटाने का मन बना चुका  देश की जनता इस बार बार इंडिया गठबंधन को सरकार बनाने का मन बना चुकी है।

मजदूर सभा जिलाध्यक्ष चंद्रभानु यादव ने कहा कि मजदुरों के हित में बने हुए कानून भाजपा सरकार ने समाप्त कर दिया है। सीधे-सीधे इसका लाभ पूजीपत्तियों को हो रहा है।अखिलेश यादव की सरकार ने जो मजदूरों के हित में जन कल्याण योजना लागू किया था उसके पूरी तरह से इस भाजपा सरकार ने उसको समाप्त करके मजदूरों के हितों  पर कुठाराघात किया है।बीजेपी की मजदुर विरोधी नीतियों को उजगार करने के साथ ही उन्हें सपा से जोड़ने का काम किया जा रहा है। इस दौरान आशु यादव ,दिलीप पासवान ,प्रभु बनवासी,श्यामजी, अरविंद यादव, जयहिंद राजभर ,,प्रभु बनवासी,सतपाल सिंह,नजमा बेगम, जेपी यादव, राजा खान ,पंकज,धीरेंद्र यादव, भोला यादव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button
× How can I help you?