जिले

मिशन 2024 : सुभासपा व भाजपा छोड़ डेढ़ दर्जन लोगों ने ली सपा की सदस्यता

Chandauli news : आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर समाजवादी पार्टी अब सक्रिय होती दिख रही है। इसी कड़ी में सपा नेता अतहर जमाल लारी व सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव समेत सपा जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर की अगुवाई में डेढ़ दर्जन लोगों ने भाजपा व सुभाजपा की प्राथमिकता सदस्यता को छोड़कर सपा का दामन थाम लिया। इसे लेकर सपा जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने कहा कि सपा अपने कुनबे को विस्तार देने के साथ ही उसे सशक्त बनाने की रणनीति पर काम कर रही है। समाजवादी विचारधारा को विभिन्न वर्गों, जाति व संप्रदायों तक पहुंचाने के लिए एक-एक कार्यकर्ता कमर कसकर तैयार है।

इस दौरान सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि भाजपा व सुभाजपा को छोड़कर आए नए साथियों के जुड़ने से समाजवादी कुनबा मजबूत होगा। लोकसभा-2024 का शंखनाद कभी भी हो सकता है। ऐसे में भाजपा जनहित के मुद्दों से जनता का ध्यान बांटने व अपने राजनीतिक लाभ के लिए हड़बड़ी में राम मंदिर का उद्घाटन करने जा रही है। कहा कि सनातन धर्म में अधूरे मंदिर के निर्माण का कोई प्रावधान नहीं है। बावजूद इसके भाजपा अपने स्वार्थ व राजनीतिक लाभ के लिए देश को चारों सर्वोच्च धर्मगुरु शंकराचार्यों को नाराज कर सनातन धर्म को ठेस पहुंचाकर राम मंदिर का उद्घान करने जा रहे हैं। कहा कि भाजपा इसका श्रेय अर्जित करके उसी आधार पर लोकसभा चुनाव लड़ने कीयोजना पर काम कर रही है। कहा कि आज बेरोजगारी चरम पर है, रोजगार खत्म हो चुके हैं। खाद की बोरियां 50 किलो से 40 किलो की हो गयी हैं। महंगाई तेजी से बढ़ रही है। भाजपा ने सत्ता के लिए देश में कायम भाईचारे को बिगाड़ने का प्रयास किया है। 

 वाराणसी से पूर्व लोकसभा प्रत्यासी रहे व सपा नेता अतहर जमाल लारी ने कहा कि प्रदेश में जातिवादी सरकार चल रही है। भाजपा सरकार में जाति व पार्टी विशेष के लोग अराजकता व अपराध को बढ़ावा दे रहे हैं, लेकिन उनके घरों पर बुल्डोजर नहीं चल रहा है। योगी सरकार पिछड़ों, दलित व अल्पसंख्यकों के घरों पर बुल्डोजर चलाने का काम कर रही है, जिसे आज पूरा देश देख रहा है। कहा कि समाजवादी विचारधारा में आस्था रखने वाले तमाम लोगों ने आज अपनी खुशी से समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली है। लोकसभा चुनाव में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वोटर भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देने का काम करेंगे।

इस अवसर पर वैश अहमद सिद्दीकी, कैफ जमाल, शहवाज अहमद, कातिल अहमद, रियाज अहमद, सहजादे, बेलाल अहमद, अम्मार रजा, सिब्बू, शादाब सिद्दीकी, शेरू सिंह, जोवद अहमद, रानू सिद्दीकी, अकरम रजा, चन्द्रमा राजभर, मनोज राजभर, इन्दू राजभर व रामजीत राजभर ने सपा की सदस्यता ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button
× How can I help you?