Blogचंदौली

त्यौहारों का असल उद्देश्य लोगों में खुशियां बांटना- मनोज सिंह डब्लू

चंदौली

प्रकाशोत्सव दीपावली के पूर्व मनोज सिंह डब्लू त्यौहार की खुशियां साझा करने गुरुवार को वृद्धाश्रम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों से मुलाकात की। उनका कुशलक्षेम जाना और उनके बीच फल व कंबल का वितरण किया। कहा कि त्यौहारों का असल उद्देश्य लोगों में खुशियां बांटना है आप वृद्धजनों के बीच दीवाली की खुशियां बांटकर जो खुशी व सुकून मिला है और अनमोल है। सपा नेता मनोज सिंह डब्लू को अपने बीच पाकर वृद्धजन भी प्रसन्नचित नजर आए और उन्होंने जाते-जाते उन्हें अपने आशीष से नवाजा।


इस दौरान मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों को आगामी दिनों में ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरण किया गया। साथ ही उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए फल का भी वितरण किया गया। दुर्भाग्यपूर्ण है कि उम्र के जिस पड़ाव पर उन वृद्धजनों को अपने भरे-पूरे परिवार का साथ व स्नेह मिलना चाहिए, आज वो वृद्धाश्रम में अपना जीवन जीने को लाचार व विवश है। ऐसे में हम सभी का दायित्व बनता है कि इन वृद्धजनों के साथ कुछ वक्त गुजारा जाए। उनके सुख-दुख को साझा किया जाए। साथ ही अपने प्रयास से उनके जीवन में क्षणिक खुशी लाने का प्रयास करना चाहिए। दीपावली का पर्व आ चुका है और हर कोई इसकी तैयारियों में जुटा है।

ऐसे में वृद्धजनों की निगाहे आज भी अपनों को खोज रही है। ऐसे में इनके अकेलेपन को दूर करने और उनकी दीवाली को जगमग करने की पहल की गई है ताकि इनकी दीवाली भी जगमग हो सके। कहा कि निराश्रित लोगों की मदद करने से सुकून मिलता हैं। सरकार को ऐसे लोगों की मदद करने के लिए तत्पर्ता दिखानी चाहिए। लेकिन खेद हैं कि ठंड का मौसम शुरू होने के बाद भी निराश्रित लोगों को कंबल उपलब्ध नहीं कराया गया है। जबकि शासन सत्ता में बैठे लोगों बड़ी बड़ी बातें करके जनता को गुमराह करने का कार्य कर रहे है। इस दौरान अखिलेश सिंह, मुन्नीलाल मौर्य, मो. अजहर, छोटू सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button
× How can I help you?