Blog

चन्दौली पुलिस द्वारा अभ्यस्त,सक्रिय,आदतन अपराधियों पर निरन्तर कार्रवाई जारी

थाना नौगढ़ पुलिस द्वारा सक्रिय चोर गिरोह के सदस्यों के विरूद्ध की गयी गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही

चन्दौली- पुलिस अधीक्षक चन्दौली श्री आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने तथा अपराध में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु दिये गये निर्देश के अनुपालन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (आप0) अनिल कुमार यादव के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नौगढ कृष्ण मुरारी शर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली द्वारा अपराधियों के विरूद्ध की जा रही अभिसूचना संकलन की कार्यवाही के क्रम में थाना नौगढ क्षेत्र के राज्यमार्ग पर चोरी करने वाले अभियुक्तगण गैंग लीडर 1. सुनील विश्वकर्मा उर्फ पिन्टू पुत्र स्व0 नन्दलाल विश्वकर्मा ग्राम सदारी थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र व सदस्य 2. रामू पाण्डेय उर्फ रामसुन्दर पुत्र स्व0 ओमप्रकाश देव पाण्डेय ग्राम अठौना थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र के विरुद्ध दिनाँक 04.07.2024 को मु0अ0स0 68/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधि0 1986 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

अभियुक्तों का विवरण-
गैंग लीडर – 1. सुनील विश्वकर्मा उर्फ पिन्टू पुत्र स्व0 नन्दलाल विश्वकर्मा ग्राम सदारी पोस्ट राजपुर थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र।
सदस्य – 2. रामू पाण्डेय उर्फ रामसुन्दर पुत्र स्व0 ओमप्रकाश देव पाण्डेय ग्राम अठौना थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र।

अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास का विवरण –
1.अभियुक्त का नाम – गैंग लीडर सुनील विश्वकर्मा उर्फ पिन्टू पुत्र स्व0 नन्दलाल विश्वकर्मा ग्राम सदारी पोस्ट राजपुर थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र।
 मु0अ0स0 68/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधि0 1986
 मु0अ0स0- 46/2024 धारा 379/411 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नौगढ चन्दौली
 मु0अ0स0 36/2021 धारा 392/411 भादवि थाना करमा जनपद सोनभद्र
 मु0अ0सं0 37/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना करमा जनपद सोनभद्र
2.अभियुक्त का नाम – रामू पाण्डेय उर्फ रामसुन्दर पुत्र स्व0 ओमप्रकाश देव पाण्डेय ग्राम अठौना थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र उम्र।
 मु0अ0स0 68/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधि0 1986
 मु0अ0स0- 46/2024 धारा 379/411 भादवि थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम –
1.थानाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह थाना नौगढ जनपद चन्दौली।
2.उ0नि0 अवधेश सिंह थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली।
3.का0 संदीप यादव थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली।
4.का0 शैलेष यादव थाना नौगढ जनपद चन्दौली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button
× How can I help you?