Blogचंदौली

51 जरुरतमंदो में हुआ कम्बल बितरण


चहनियां

मारूफपुर स्थित पंचायत भवन में जय हिन्द सेवा संस्था के अध्यक्ष अरविन्द यादव के जन्मदिन पर गाँव क्षेत्र के 51 लोगों में कम्बल बितरित किया गया। ठण्ड के मौसम में कम्बल पाकर लोगों चेहरे खिल गये।

सामाजिक संगठन जय हिन्द सेवा संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अरविन्द यादव के जन्मदिन पर रविवार को पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान पति श्रवण यादव व दुर्गेश पाण्डेय के नेतृत्व में मुख्य अतिथि एसआई बीरेंद्र कुमार ने गाँव क्षेत्र के 51जरुरत मंद लोगों को कम्बल बितरित किया। इस दौरान बीरेंद्र कुमार ने कहा कि ठंडी के इस मौसम में कम्बल बितरण का कार्य पुनीत है।

सामाजिक संगठनों द्वारा समय समय पर असहाय जरुरत मंद लोगों की सेवा के लिए सदैव आगे आना होगा। उन्होंने संस्था के अध्यक्ष के कार्यों की भी प्रशंसा किया। वहीं कंबल पाकर लोगों ने आशीर्वाद देते हुए इसे सराहनीय पहल बताया। इस दौरान मुख्य रुप से नन्दलाल यादव, उदयशंकर मिश्र, उज्जवल यादव, लवकुश यादव, भृगुनाथ राम, चैतू राम, अमरनाथ राम, मराछू राम, रामबिलास यादव, उर्मिला देवी सहित तमाम लाभार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button
× How can I help you?